मनोरंजन

Published: Nov 05, 2022 02:37 PM IST

Varun Dhawanवरुण धवन को हुई ये गंभीर बीमारी, काम को लेकर खुद को किया प्रेशराइज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) को लेकर काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसे देखने के बाद फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वरुण धवन अपने इस फिल्म का जोरदार प्रमोशन कर रहे है, लेकिन इन सबके बीच अभिनेता ने अपने स्वास्थ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। वरुण धवन ने बताया कि वो एक वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहे है।

जिसके चलते उन्हें कोविड के बाद अपने काम को लेकर खुद को काफी प्रेशराइज करना पड़ा है। बता दें कि अभिनेता 4 नवंबर को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातचीत की। जहां उन्होंने अपने बीमारी पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि वो वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन बीमारी से जूझ चुके है। इस बीमारी में इंसान अपनी बॉडी का बैलेंस खो देता है। वरुण धवन इस बीमारी के चलते काफी परेशान रह चुके है। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपने काम को लेकर खुद को बहुत प्रेशराइज किया है। कोविड सामान्य होने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के लिए खूब मेहनत किया था।

उस दौरान उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे वो किसी चुनावी दौड़ में भाग रहे है, लेकिन जब उन्हें अपनी बीमारी का पता चला तो वो काफी दुखी हुए और बीच में उन्होंने अपने काम से ब्रेक ले लिया, लेकिन उन्होंने फिर भी कड़ी मेहनत किया। उन्होंने आगे कहा कि हर किसी इंसान के जीवन में उसका कोई ना कोई मकसद होता है। जिसके लिए वो भी अपने जीवन का मकसद खोजने में लगे हुए है। उन्हें यह भी उम्मीद है कि बाकी लोगों को भी अपना मकसद खोजने में कामयाबी मिलेगी। आपको बता दें कि वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन एक डिसऑर्डर है। जो कान के अंदरूनी हिस्से में होता है। इसके होने से इंसान के माइंड पर इफेक्ट पड़ता है।

गौरतलब है कि फिल्म ‘भेड़िया’ में वरुण धवन के साथ एक्ट्रेस कृति सनोन भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।