Saba Ibrahim
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : इन दिनों मनोरंजन जगत (Entertainment World) में शादीयों का त्योहार (Festival) चल रहा है। टेलीविजन एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की बहन सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) भी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। वो 6 नवंबर 2022 को खालिद नियाज के साथ निकाह करने जा रही है। वहीं ननद की शादी से भाभी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी काफी खुश है। इतना ही नहीं ननद की शादी की पूरी जिम्मेदारी भी उन्होंने ही उठा रखा है, लेकिन वो इन सब के बीच समय निकालकर अपनी तस्वीरें भी खिंचवा रही है।

    वो प्री वेडिंग का खूब लुफ्त उठा रही है। सबा इब्राहिम के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें हल्दी सेरेमनी के बाद सबा इब्राहिम की मेहंदी फंक्शन भी हो चुकी है। वहीं प्री वेडिंग फंक्शन में शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने जोरदार डांस भी किया है। इतना ही नहीं इस डांस में चार चांद लगाते हुए शोएब इब्राहिम की मां भी डांस करते दिखीं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

    बता दें कि सबा इब्राहिम की शादी उनके होम टाउन मौदहा में हो रहा है। जहां शोएब इब्राहिम का पूरा परिवार पहुंच चुका है। बता दें कि सबा इब्राहिम एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

    वो अपने यूट्यूब चैनल पर ट्रेवल, ब्यूटी और फैशन से जुड़े वीडियोज शेयर करती रहती है। फिलहाल, फैंस से लेकर सितारें सभी सबा इब्राहिम को शादी की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।