मनोरंजन

Published: Oct 20, 2021 03:11 PM IST

Viral Photoविराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ नाश्ता करते हुए किया Photo शेयर, देखें तस्वीर 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट खोली (Virat Kholi) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अनुष्का पिछले कुछ सालों से फिल्मों से दूर अपने गृहस्थ जीवन का आनंद ले रही थीं। इसी साल अनुष्का के घर उनकी नन्ही परी वामिका (Vamika) ने भी जन्म लिया है। विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से ये खुशखबरी साझा की थी।

एक्ट्रेस को पर्दे से ब्रेक लिए काफी वक्त हो गया है, हालांकि एक्ट्रेस बतौर प्रोड्यूसर काफी एक्टिव हैं। लेकिन अनुष्का का फिलहाल शूटिंग पर वापस लौटने का कोई इरादा नहीं है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पॉपुलैरिटी दुनियाभर में है। इन दो सेलेब्स की तरह अब उनकी बेटी वामिका भी जन्म के बाद से ही खबरों में बनी रहती हैं। फैंस वामिका को देखने का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब हाल ही में विराट ने अपनी बेटी और अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर की है। 

तस्वीर में वामिका अपने मां-पापा के साथ दुबई के एक रेस्ट्रॉन्ट में ब्रेकफास्ट करती नजर आ रही है। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का अपनी छोटी प्रिंसेस के साथ ब्रेकफास्ट इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि  विराट कोहली इस वक्त वर्ल्ड कप के लिए दुबई में हैं और उनकी फैमिली भी उनके साथ है। 

गौरतलब है कि इससे पहले अनुष्का शर्मा ने विराट और वामिका का की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था- ‘मेरा पूरा दिल एक ही फ्रेम में।’ गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को पेरेंट्स बने हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। विराट और अनुष्का बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना चाहते हैं। वह पपराजी से रिक्वेस्ट भी कर चुके हैं कि बिना इजाजत उनकी बेटी की तस्वीरें खींचकर उसको कॉन्टेंट ना बनाएं।