देश

Published: Oct 09, 2021 08:04 PM IST

Aryan Khan Drugs Caseमुंबई क्रूज ड्रग मामले पर बोले अधीर रंजन चौधरी, कहा- 'कुछ महीने पहले यह रिया चक्रवर्ती थी, अब यह आर्यन खान है'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: आर्यन खान ड्रग केस( Aryan Khan Drugs Case)  और लखीमपुर हिंसा मामले को लेकर राजनीति गहराती जा रही है। इसी बीच  कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि  जो तत्परता आर्यन खान की गिरफ्तारी में दिखी। वह लखीमपुर घटना के आरोपी आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के मामले में नहीं दिख रही है। 

अधीर रंजन चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, शाहरुख खान के बेटे को गिरफ्तार करने में जो तत्परता दिखाई गई, जो कथित तौर पर एक ड्रग एडिक्ट बच्चा है। वह तत्परता गृह मामलों के राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे को गिरफ्तार करने के में नहीं दिखा। वह लिखते हैं कि, यह दिलचस्प है, क्योंकि मिश्रा के बेटे पर आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शन कर रहे निर्दोष किसानों को बर्बर तरीके से खुद चला रहे कार से कुचल दिया है।

उन्होंने आगे लिखा, कुछ महीने पहले अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लेकर जेल में बंद कर दिया गया था, अब आर्यन खान की बारी है। सभी के लिए न्याय की समानता भारत के संविधान की प्रस्तावना में निहित है। आर्यन खान को इस अपराध के लिए कड़ी सजा नहीं दी जानी चाहिए।

मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने गुरुवार को आर्यन खान और सात अन्य को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए आर्यन खान की जमानत याचिका कल अदालत ने खारिज कर दी थी।