देश

Published: Sep 29, 2022 01:17 PM IST

Ammonia Gas Leakमीट कारखाने में अमोनिया गैस का रिसाव, सांस की समस्या होने पर 50 को कराया अस्पताल में भर्ती

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) के एक मीट कारखाने ( Meat Factory) में अचानक अमोनिया गैस (Ammonia Gas) के रिसाव के अफरा तफरी मच गई। कारखाने में काम कर रहे मजदूरों को सांस लेने में समस्या शुरू हो गई। करीब 50 को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के तालसपुर इलाके में गुरूवार सुबह एक मीट की फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। काम कर रहे मजदूरों को सांस लेने में समस्या होने लगी जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँच गई। करीब 50 से अधिक मजदूरों को शहर के जेएन मेडिकल कॉलेज (JN Medical College) में भर्ती कराया गया। इसमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। 

डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसएसपी कलानिधि नैथानी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर हालत का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि मजदूरों की हालत स्थिर है सभी का उपचार चल रहा है। वहीँ दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन अलर्ट पर है। सभी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।