देश

Published: Sep 21, 2023 10:30 AM IST

Gangster Sukhdul Singh Murderकनाडा में भारत से फरार एक और गैंगस्टर सुखदूल की हत्या, खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का था राइट हैंड

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह मारा गया है। अब तक की जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। खबर है कि, वो मोगा का रहने वाला था। वहीं यह जाली पासपोर्ट पर कनाडा गया था और वहीं पर रह रहा था। इधर NIA ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें इस का भी नाम भी जुड़ा हुआ था।

बता दें कि उसके ऊपर आरोप लगे थे कि, वह खालिस्तानी आतंकियों की मदद भी करता था मदद। सुखदूल पंजाब के मोगा का रहने वाला है। वह साल 2017 में पंजाब से भागकर कनाडा पहुंचा था। बताया जाता है कि वह खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का करीबी भी है। उसके खिलाफ भारत में 7 आपराधिक मामले दर्ज थे। 

15 राउंड फायरिंग और खेल ख़त्म 
मामले पर शुरुआती इनफार्मेशन के अनुसार सुक्खा दुन्नेके को कनाडा के विनीपिग में गोलियां से भुना गया है। वहीं निजी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनेके पर करीब 15 राउंड फायरिंग हुई है। इससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

गौरतलब है कि, NIA ने 43 कुख्यात अपराधियों की लिस्ट (Wanted List) जारी की है। इसके साथ यह अपील भी की गई है कि, इन गैंगस्टर्स की प्रॉपर्टी, व्यापार समेत कोई भी डिटेल्स अगर किसी व्यक्ति के पास हो तो वह जरुर से NIA को शेयर करें। इसी लिस्ट में सुखदूल सिंह का नाम भी मौजूद था। जो फिलहाल इस लिस्ट से हमेशा के लिए हट चूका है।

निज्जर के कत्ल के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात
जानकारी दें कि, कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के कत्ल के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात मानी जा रही है। वहीं कत्ल हुआ गैंगस्टर सुक्खा को खालिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का राइट हैंड माना जाता था। वह कनाडा में बैठकर अपने गुर्गों से भारत में रंगदारी वसूल करवाता था।