देश

Published: Feb 11, 2024 04:09 PM IST

Kejriwal Visit Ramlalaअरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 12 Feb को सपरिवार आयोध्या में करेंगे रामलला का दर्शन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवत मान सिंह

नई दिल्ली/खन्ना: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सपरिवार उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या राम मंदिर जाएंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीएम केजरीवाल अपने परिवार के सदस्यों और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann)  के साथ सोमवार 12 फरवरी को अयोध्या के राम मंदिर जाएंगे। आज सीएम केजरीवाल पंजाब में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे है। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर जमकर निशाना साधा।

देश का सबसे बड़ा आतंकवादी मैं ही हूं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के खन्ना में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि  कहा कि वे हर दिन मेरे खिलाफ नए आरोप लगाते हैं। रोज मेरे खिलाफ कभी सीबीआई का समन, कभी ED का नोटिस, कभी पुलिस का नोटिस भेजते हैं। कई बार मुझे लगता है कि देश का सबसे बड़ा आतंकवादी मैं ही हूं।