देश

Published: Oct 20, 2021 02:55 PM IST

Aryan Khan Drugs Caseड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बड़ा झटका, कोर्ट ने बेल देने से किया इंकार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo: ANI

मुंबई: क्रूज़ ड्रग्स केस (Cruise Drugs Case) में गिरफ्तार बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को बड़ा झटका लगा है। मुंबई (Mumbai) सेशंस कोर्ट ने आर्यन खान को बेल देने से इंकार कर दिया है। इस मामले में आर्यन के दोस्त अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी कोर्ट ने ज़मानत देने से इंकार कर दिया है। 

आर्यन फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। आर्यन को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज से हिरासत में लिया था। आर्यन के साथ उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को एनसीबी ने ड्रग्स के साथ हिरासत में लिया था बाद में इन्हे अरेस्ट कर लिया गया था। आर्यन पर ड्रग्स लेने के आरोप लगे हैं।एनसीबी हिरसात ख़त्म होने के बाद आर्यन को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

14 अक्टूबर को हुई मामले की सुनवाई में मुंबई सेशन कोर्ट ने 20 अक्टूबर तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था। आर्यन खान केस की  को 14 अक्टूबर को सेशन कोर्ट में सुनवाई राखी गई थी। बात दें कि, 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक मुंबई सेशन कोर्ट की छुट्टी थी, इसलिए आर्यन की जमानत पर फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।

गौरतलब है कि, एनसीबी को जानकारी मिली थी कि, मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज पर रेव पार्टी होने वाली थी। उसके बाद एनसीबी के अधिकारियों ने क्रूज़ में छानबीन शुरू की थी और कुछ लोगों से ड्रग्स भी बरामद किया था।