देश

Published: Feb 12, 2022 09:14 PM IST

Politicsअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पर फिर साधा निशाना, बोले- 'जिन्ना का भूत राहुल गांधी में घुस गया है'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा (Assam CM Himanta Biswa Sarma) ने एक बार फिर शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता में जिन्ना (Jinnah) का भूत घुस गया है। बता दें कि सीएम हिमंत उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election 2022) के लिए अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं।

सीएम हिमंत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, “यह उन्हें (कांग्रेस नेता राहुल गांधी को) लगता है भारत केवल गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक है। मैं देख रहा हूं कि वह पिछले 10 दिनों में क्या कह रहे हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि भारत राज्यों का संघ है। दूसरी बार वे कहते हैं कि भारत का मतलब गुजरात से बंगाल तक है।”

सीएम ने आगे कहा, “…तो मैं कह रहा हूं कि राहुल गांधी में जिन्ना का भूत घुस गया है, मैंने उत्तराखंड में यह कहा। राहुल गांधी की भाषा 1947 से पहले जिन्ना जैसी है। एक तरह से राहुल गांधी आधुनिक जिन्ना हैं।

सीएम हिमंत का विवादित बयान

इससे पहले शुक्रवार को हिमंत ने राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि, “उन्होंने कभी उनके पिता के बारे में कोई भी सबूत नहीं मांगा। उन्होंने कहा था कि, “क्या मैंने कभी सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हो या नहीं।”

सीएम हिमंत ने यह भी कहा था कि कांग्रेस को सेना के यह कहने पर विश्वास करना चाहिए कि उन्होंने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की और इसमें कोई विवाद नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस का पलटवार

वहीं मुख्यमंत्री हिमंत के विवादित बयान पर कांग्रेस ने हमला बोलते हुए कहा है कि, “सीएम हिमंत अपना मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो चुके हैं और उन्हें सख्त इलाज की जरूरत है।”