देश

Published: Jun 01, 2023 03:26 PM IST

Bus Accident in Himachal हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, मचा हाहाकार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO- ANI

मंडी: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी जिले (Mandi district) में एक बड़ा हादसा (accident) हो गया। जानकारी के अनुसार यहां 40 से अधिक लोगों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए। घटना के बाद से ही हाहाकार मचा हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंडी के पुलिस अधीक्षक सौम्या संभशिवम ने बताया कि घटना आज सुबह मंडी जिले के करसोग उपमंडल के तहत खरोडी के पास हुई।

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) की बस के चालक और परिचालक सहित कई यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि खाई में लुढ़कते ही बस किसी तरह दो पेड़ों के बीच फंस गई, जिससे वह गहरी नहीं जा सकी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल (civil hospital) पहुंचाया गया है। 

हादसे में घायल हुए चालक, परिचालक और अन्य यात्रियों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। अन्य यात्रियों को भी सुरक्षित बताया जा रहा है। दुर्घटना का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है, और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

इससे पहले बुधवार सुबह हरिद्वार के चंडी चौकी के पास एक बस के सड़क से नीचे गिर जाने से एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उत्तराखंड रोडवेज की बस रूपहिया से हरिद्वार जा रही थी। उन्होंने बताया कि बस में कुल 41 लोग सवार थे।