देश

Published: Oct 22, 2021 01:28 PM IST

Bihar Politicsबिहार में महागठबंधन टूटा! भक्त चरण दास बोले-2024 में सभी 40 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: बिहार उपचुनाव (Bihar By-Election 2021) से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिससे सवाल उठ रहा है कि क्या महागठबंधन टूट गया है। दरअसल कांग्रेस ने साल 2024 में अकेले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास (Bhakt Charan Das) ने घोषणा कर दी है कि पार्टी 2024 में अकेले इलेक्शन लड़ेगी।

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में भक्त चरण दास ने कहा कि हम चुनाव जमकर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस साल 2024 में लोकसभा चुनाव सभी 40 सीटों पर अकेले लड़ेगी। साथ ही उन्होंने आरजेडी पर महागठबंधन धर्म न पालन करने का भी आरोप लगाया। दास ने कहा कि हम उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे। बिहार कांग्रेस के प्रभारी ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा से समझौते के कारण ही उसने कांग्रेस का साथ छोड़ा है। उपचुनाव के बाद आरजेडी और भारतीय जनता पार्टी हाथ मिला सकते हैं। 

गौरतलब है कि बिहार में आरजेडी और कांग्रेस के भीतर पिछले कुछ समय से सब ठीक नहीं है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह दो विधानसभा सीटों पर हो रहा उपचुनाव है। राज्य में तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। पहले आरजेडी ने अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया फिर अब कांग्रेस ने भी कैंडिडेट उतार दिए हैं।