देश

Published: Mar 18, 2024 09:42 PM IST

Lok Sabha Elections 2024BJP की नूपुर शर्मा रायबरेली से लड़ेंगी चुनाव, क्या खत्म होगा कांग्रेस का 20 साल का दबदबा?

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) को रायबरेली के लोकसभा सीट (Rae Bareli Lok Sabha Seat) से चुनावी मैदान में उतार सकती है। बता दें कि इस सीट पर बीते 20 सालों से कांग्रेस (Congress) का कब्जा रहा है।  कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 20 वर्षों तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है।

वहीं बात करें नूपुर शर्मा की तो, उनका भी चुनावी ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। वह 2008 में प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय संघ चुनाव जीतने वाली एबीवीपी की एकमात्र उम्मीदवार थीं। इसके साथ ही उन्होंने एबीवीपी के छह साल के सूखे को तोड़ दिया था।  ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि अगर वह रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी तो भारी जीत हासिल कर सकती है।

हालांकि, इस बार सोनिया गांधी के राज्यसभा चले जाने से कांग्रेस के कई नेता गांधी परिवार के ही किसी सदस्य को चुनावी समर में उतरने की मांग कर रहे हैं। सबसे पुरानी पार्टी ने अब तक रायबरेली में किसी भी दल ने उम्मीदवार काे टिकट नहीं दिया है। 

पैगंबर मोहम्मद पर बयान के बाद चर्चा में आई थी नुपुर 

पहली बार नुपुर शर्मा ने एक टीवी शो के दौरान मोहम्मद पैगंबर पर दिए गए विवादित बयान के बाद चर्चा में आई थी। उनके बयान को लेकर कानपुर में लोग आक्रोशित हो गए थे। बढ़ते विवाद को देखते हुए भाजपा ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।