देश

Published: Jan 08, 2022 02:42 PM IST

Chandigarh Municipal Corporationबीजेपी की सरबजीत कौर बनीं चंडीगढ़ की महापौर, आप की उम्मीदवार को एक वोट से हराया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo:ANI

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पार्षद सरबजीत कौर (Sarabjit Kaur) को शनिवार को चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) की नई महापौर चुन लिया गया। उन्होंने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की अंजू कत्याल (Anju Katyal) को सीधे मुकाबले में केवल एक मत से पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की। चुनाव (Election) में कुल 36 में से 28 मत पड़े और कांग्रेस (Congress) तथा अकाली दल के पार्षदों ने मतदान नहीं किया।

अधिकारियों ने बताया कि कौर को 14 जबकि कत्याल को 13 वोट मिले और एक मत को अवैध घोषित कर दिया गया। नतीजे घोषित होने के बाद, आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने सदन में हंगामा किया और उन्हें हटाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। चंडीगढ़ नगर निगम के नतीजे 27 दिसंबर को घोषित किये गए थे जिसमें 35 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 14 और भाजपा को 12 पर विजय प्राप्त हुई थी।

कांग्रेस को आठ तथा अकाली को एक सीट मिली थी। हालांकि, कांग्रेस की पार्षद हरप्रीत कौर बबला चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद भाजपा में शामिल हो गई थीं। 35 पार्षदों के अलावा चंडीगढ़ के सांसद जो नगर निगम में पदेन सदस्य हैं को भी मतदान का अधिकार है।