Mumbai Lockdown Updates: No weekend lockdown in Mumbai at present: Mayor Kishori Pednekar
Photo: ANI (File)

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों (Maharashtra Corona Updates) के बीच मुंबई में वीकेंड लॉकडाउन (Weekend Lockdown) लगाने की अटकलें तेज़ हैं। ऐसे में मुंबई (Mumbai) में वीकेंड लॉकडाउन लगाने पर महाराष्ट्र सरकार जल्द बड़ा फैसला ले सकती हैं। ऐसे में मुंबई में वीकेंड लॉकडाउन को लेकर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर (Mayor Kishori Pednekar) ने बताया है कि, फिलहाल अभी तक वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। मुंबई के बीकेसी में बनाए गए जंबो कोविड सेंटर में फिलहाल कई बेड्स उपलब्ध हैं। 

    एएनआई के अनुसार, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि, BKC जंबो COVID19 सेंटर में 2500 बेड उपलब्ध हैं। अभी तक इस कोविड सेंटर में एक भी आईसीयू का मरीज नहीं है। अधिकांश रोगी एसिमटोमैटिक हैं। अभी के लिए वीकेंड लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।  वैसे इससे पहले शुक्रवार को वीकेंड कर्फ्यू को लेकर मेयर ने कहा था कि, वीकेंड लॉकडाउन पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य के हालात पर समीक्षा बैठक करेंगे।

    गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में लगातार कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं। वहीं बढ़ते कोरोना मामलों के साथ-साथ राज्य में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के भी केस सामने आ रहे हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने शनिवार को बताया कि, महाराष्ट्र (Maharashtra Omicron Updates) में सबसे ज़्यादा 876 केस सामने आए, इसके बाद दिल्ली (Delhi Omicron Updates) में 513, केरल में 284, राजस्थान में 291, गुजरात में 204 और तमिलनाडु में 121 मामले सामने आए हैं।

    वहीं भारत (India) में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के बीच ओमीक्रोन का खतरा बढ़ता जा रहा है। देश में अब कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए स्वरूप ओमीक्रोन (Omicron) के मामले अब बढ़कर 3,071 हो गए हैं। कल जारी आंकड़ों के अनुसार देश में शुक्रवार सुबह तक ओमीक्रोन के 3,007 मामले सामने आए थे। ओमीक्रोन के मामले भारत के करीब 27 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सामने आए हैं। एएनआई ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के हवाले से बताया है कि, अब तक सामने आए कुल 3,071 मामलों में से 1,203 लोग या तो ठीक हुए हैं या फिर देश से जा चुके हैं।