देश

Published: Dec 18, 2022 09:52 AM IST

DY Chandrachudऑनर किलिंग पर CJI चंद्रचूड़ का बड़ा बयान, बोले- लव अफेयर और इंटरकास्ट मैरिज की वजह से होती हैं हत्याएं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO- ANI

मुंबई: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) ने देश में ऑनर किलिंग (honor killings) के लिए लव अफेयर और इंटरकास्ट मैरिज को मुख्य वजह माना है। महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai) में उन्होंने कहा कि देश में हर साल प्रेम प्रसंग के चलते या दूसरी जाति में शादी करने की वजह से सैकड़ों युवा मार दिए जाते हैं। उन्होंने इस पर शोक भी जताया।

जस्टिस चंद्रचूड़ मुंबई में पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई (Ashok Desai) की 90वीं जयंती पर हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने ने 1991 के एक आर्टिकल का जिक्र करते हुए कहा कि कैसे 1991 में उत्तर प्रदेश में एक 15 साल की लड़की को उसके माता-पिता ने मार डाला था। गांव वालों ने उस अपराध को स्वीकार कर लिया क्योंकि उनके मुताबिक लड़की ने समाज के खिलाफ कदम उठाया था। 

उन्होंने कहा ऐसा समाज जिसे पावरफुल लोगों ने बनाया है और उसका कमजोर तबके को पालन करना पड़ता है। जबकि ये नियम उस तबके के लोगों की परंपराओं के खिलाफ हैं।उन्होंने कहा कि दबंग लोग जो तय करते हैं वही नैतिकता मानी जाती है। कमजोर तबकों को इतना दबाया जाता है कि वे खुद के नियम नहीं बना पाते।