देश

Published: Oct 30, 2022 09:01 AM IST

Bharat Jodo Yatraकांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गोलापल्ली में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान लगाई दौड़, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

तेलंगाना: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गोलापल्ली (Golapalli) में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra)के दौरान दौड़ लगाई। बच्चों के साथ चल रहे राहुल गांधी ने अचानक दौड़ लगा दी। जिसके बाद उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने दौड़ लगाई। उनकी इस यात्रा में काफी लोग शामिल हुए। 

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी और अभिनेत्री पूनम कौर की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसमें राहुल गांधी पूनम का हांथ पकड़े हैं। इसको लेकर काफी सियासत हो रही है। बीजेपी की प्रीति गांधी ने तंज मारा था। आखिरकार अभिनेत्री पूनम कौर खुद सामने आईं और भाजपा नेत्री प्रीति गांधी को करारा जवाब दिया। 

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की अभिनेत्री पूनम कौर और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कर्नाटक भाजपा नेत्री प्रीति गांधी ने तंज कसा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि अपने परदादा के पदचिह्नों पर चलते हुए।

प्रीति गांधी के इस ट्वीट पर पूनम कौर ने करार जवाब दिया है। इसे रिट्वीट करते हुए लिखा है- यह वास्तव में आप अपमान कर रही हैं। याद रखें, प्रधानमंत्री नारी शक्ति के बारे में बात करते हैं। मैं फिसल गई थी और गिरने वाली थी, तभी सर ने इस तरह मेरा हाथ पकड़ लिया। उन्होंने राहुल गांधी के लिए लिखा, थैंक यू सर।