Photo: Social Media/Twitter
Photo: Social Media/Twitter

    Loading

    सियोल: दक्षिण कोरिया (South Korea) की राजधानी सियोल (Seoul) में हैलिवीन फेस्टिवल (Halloween Festival) के दौरान भगदड़ मच गई। सड़क पर उमड़ी भीड़ में भगदड़ मचने से करीब 151 लोगों को मौत हो गई। जबकि करीब 150 से अधिक लोग घायल है। इस भीड़ में करीब एक लाख लोग जुटे थे। शनिवार को हुई इस घटना में फिलहाल सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों में 19 विदेशी नागरिक है।  

    जानकारी के अनुसार कोरोना के बाद पहली बार हैलोवीन फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब एक लाख लोग मौजूद थे नो मास्क कैलोविन फेस्टिवल में करीब एक लाख लोग जुटे थे। बताया जा रहा है कि सियोल के प्रमुख पार्टी स्पॉट हैमिल्टन होटल की ओर जा रहे लोग एक संकरी गली में घुस गए। यहां भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई ओर भगदड़ मच गई। 

    यहां की स्थानीय मीडिया के अनुसार वहां पर किसी सेलेब्रिटी के आने की घोषणा हुई इस को देखने के चक्कर में भीड़ उस तरह भागी ओर यह बड़ा हादसा हो गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि कई लोग गलियों में गिरे हुए हैं। उन्हें बचाने के लिए सीपीआर दिया जा रहा है। फिलहाल घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

    शनिवार को हुई इस घटना से पूरे देश में शोक फ़ैल गया है। इस बीच, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल (Yoon Suk-yol) ने आपात बैठक बुलाई है। राष्ट्रपति ने एक बयान जारी कर अधिकारियों से घायलों का तेजी से इलाज सुनिश्चित करने और उत्सव स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने का आह्वान किया।