देश

Published: Nov 06, 2022 09:10 AM IST

Bihar Mob lynchingबिहार में क्रूरता: गांव में बच्चे की मौत हुई तो महिला को डायन बता जिंदा जलाया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

बिहार: बिहार (Bihar) में मानवता को की हत्या करने का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला (woman) को डायन (witch) बता जिंदा जला दिया गया। इससे पहले उसने साथ मारपीट की। उसका घर जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू किया।  

जानकारी  के अनुसार गया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र के पचमह गांव में लोगों ने डायन होने के आरोप लगाकर एक महिला को जिंदा जला दिया। पहले तो लोगों ने महिला को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क जिंदा जला दिया। इससे पहले सभी ग्रामीणों ने उसके घर में आग लगाकर पूरे सामान को तहस-नहस कर बर्बाद कर दिया।

गया, इमामगंज, DSP, मनोज राम ने बताया कि मैगरा थाना क्षेत्र के पचमह गांव में एक महिला को डायन बता कर जिंदा जलाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के कुछ लोगों द्वारा महिला के साथ मॉब लिंचिंग (Mob lynching) भी की गई। मामले में जांच जारी है।

इस मामले में मृतका के पति का कहना है कि गांव के ही एक महीने पहले एक बच्चे की मौत हो गई थी। उसी मामले में लोगों ने उसकी पत्नी पर डायन होने का आरोप लगाया था। बीच में पंचायत बिठाकर हल निकालने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ बात नहीं बन सकी। इसके बाद आज फिर से दोनों पक्ष के लोगों ने झारखंड के आसपास के इलाके से ओझा को बुलाया था। जिसके बाद यह घटना हो गई।