ANI Photo
ANI Photo

    Loading

    महाराष्ट्र: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आरिफ (नसीम) खान (Arif Naseem Khan)  सड़क हादसे में घायल हो गए। उनके पैर में चोट आई है फिर भी वह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं, वह भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल होने के लिए जा रहे थे इसी बीच यह हादसा हो गया। हादसे के दौरान उनके पैर में चोटें आई हैं। आरिफ कार में सवार होकर हैदराबाद (Hyderabad) से महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहे थे। 7 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में पहुंचेगी। इसी सिलसिले में वह नांदेड़ (Nanded) जा रहे थे।  

    जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री खान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए नांदेड़ जा रहे थे। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र पहुंचेगी। दुर्घटना नांदेड़ के भिलोली टोल प्लाजा पर हुई जहां एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उनकी कार में टक्कर मार दी। घटना में एसयूवी कार का चालक भी घायल हो गया। 

    आरिफ ने कहा कि उनके पैर में मामूली चोट आई है। वह पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मैं भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हूं। फिलहाल इस मामले में नांदेड़ के बिलोली थाना पुलिस ने 337 और 279 धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में बयान दर्ज कर छोड़ दिया।