देश

Published: Sep 07, 2023 11:26 AM IST

Manipur Violenceमणिपुर के 5 घाटी जिलों में लगे कर्फ्यू में ढील, ये है वजह

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

इंफाल, मणिपुर (Manipur) के सभी पांच घाटी जिलों में कर्फ्यू लगाए जाने के एक दिन बाद अधिकारियों ने आम जनता को दवाओं और भोजन सहित आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए कुछ राहत दी है।

एक आधिकारिक आदेश में बुधवार को कहा गया कि इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट और काकचिंग जिलों में बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक, थौबल जिले में सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी।इस जारी आदेश में कहा गया कि बिष्णुपुर जिले में सुबह पांच बजे से सुबह 11 बजे तक ही कर्फ्यू में ढील रहेगी।

जानकारी दें कि, बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में बीते बुधवार को सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे थे जिससे 40 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।

इसके साथ ही इस जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि इस छूट में सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त किए बिना कोई सभा या विरोध प्रदर्शन या रैली आदि का आयोजन नहीं किया जा सकता। राज्य सरकार ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था के उल्लंघन की आशंका के चलते घाटी के पांच जिलों में अगले आदेश तक पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया था।