देश

Published: Mar 18, 2023 11:18 AM IST

Earthquakeजोरहाट में आया भूकंप, सुबह-सुबह हिल गई असम की धरती

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली: असम (Assam) में भूकंप (Earthquake) आया है। यहां जोरहाट में भूकंप आने की पुष्टि की गई है। फ़िलहाल इस प्राकृतिक आपदा में  किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) ने बताया कि असम के जोरहाट में भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर 3.6 की तीव्रता रही। 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर 3.6 की तीव्रता वाला भूकंप असम के जोरहाट से 23 किमी दक्षिण में आज सुबह लगभग 9:03 बजे भूकंप आया।  बता दें कि पूर्वी भारत में भूकंप के झटके अक्सर आते रहते हैं। यहाँ असम, नागालैंड, त्रिपुरा और मेघायल में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। पिछले दिनों भी असम में भूकंप आया था।