देश

Published: Dec 02, 2022 09:49 PM IST

SpiceJet Emergency Landing हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने से Spice Jet के फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सवार थे 197 यात्री

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

कोच्चि: सउदी अरब के जेद्दा से आ रही स्पाइज जेट की फ्लाइट शुक्रवार (2 दिसम्बर 2022) को कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराइ गई है। इस विमान में 197 यात्री सवार थे। इस मामले पर बात करते हुए डीजीसीए ने कहा कि, जेद्दा से कोझिकोड जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने के कारण कोच्चि की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट कोच्चि में सभी यात्रियों के साथ सुरक्षित उतरी है।

हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि, इस फ्लाइट में 6 क्रू मेंबर सहित 197 यात्री सवार थे। उन्होंने यह भी बताया कि, कोझिकोड हवाईअड्डे पर उतरने वाली स्पाइसजेट-एसजी 036 उड़ान को कोच्चि की ओर मोड़ने के बाद शाम 6 बजकर 29 मिनट पर हवाईअड्डे पर आपात स्थिति लैंडिंग की घोषणा की गई। प्रवक्ता ने कहा कि, शाम 6 बजकर 29 मिनट पर कोच्चि हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति की घोषणा की गई। फ्लाइट आपात स्थिति में उतरने के बाद 7 बजकर 19 मिनट पर रनवे पर सुरक्षित तरीके से उतरी।

हल ही में लगातार विमानों में खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाएं बढ़ गई है। इस बीच, इंडिगो की कन्नूर-दोहा उड़ान को भी मुंबई के लिए डायवर्ट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान चालक दल ने विमान में तकनीकी खराबी देखी। जिसके बाद इंडिगो की कन्नूर-दोहा उड़ान को शुक्रवार को मुंबई के लिए डायवर्ट किया गया। वहीं, यात्रियों के लिए उनकी आगे की यात्रा के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। इंडिगो एयरलाइंस ने इसकी जानकारी दी।