देश

Published: Jan 30, 2024 02:07 PM IST

Budget 2024 लगातार 6 बार बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाएंगी वित्त मंत्री, जानें किन मंत्रियों को पीछे छोड़ आगे निकलेंगी निर्मला सीतारमण

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(डिजाइन फोटो)

नई दिल्ली: देश भर की नजर 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट (Budget 2024) पर टिकी है। इस बार का बजट व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) के लिए बेहद ही खास होने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार छठी बार बजट पेश कर रिकॉर्ड बनाने वाली है। 

इस बार व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण छठी बार बजट पेश करने जा रही हैं। जिसके साथ ही वे सबसे ज्‍यादा आम बजट (Union Budget) पेश करने वाली मह‍िला व‍ित्‍त मंत्री बन जाएंगी। न‍िर्मला सीतारमण लगातार छठा बजट पेश करने जा रही हैं। उन्होंने अब तक 5 वार्षिक बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया है। बता दें, यह उपलब्धि अब तक केवल पूर्व प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई ने ही हासिल की है।

इन मंत्रियों के नाम थे रिकॉर्ड 

1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने के साथ, सीतारमण अपने पूर्ववर्तियों जैसे-

मनमोहन सिंह

अरुण जेटली

पी चिदंबरम 

यशवंत सिन्हा

के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगी, जिन्होंने लगातार पांच बजट पेश किए थे। 

(डिजाइन फोटो)

न‍िर्मला सीतारमण बनाएगी रिकॉर्ड 

न‍िर्मला सीतारमण 1 फरवरी को छटा बजट पेश कर सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाले मंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। वित्त मंत्री के रूप में देसाई ने 1959-1964 के बीच पांच वार्षिक बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था।

बता दें,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को पेश किए जाने वाला अंतरिम बजट 2024-25 एक वोट-ऑन-अकाउंट होगा जो सरकार को अप्रैल-मई के आम चुनावों के बाद नई सरकार आने तक कुछ निश्चित धनराशि खर्च करने का अधिकार देगा। चूंकि संसदीय चुनाव होने वाले हैं, इसलिए सीतारमण के अंतरिम बजट में कोई बड़ा नीतिगत बदलाव नहीं होगा। 

मोरारजी देसाई के नाम है ये रिकॉर्ड 

आपको बता दें, ब तक सबसे ज्यादा आम बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई (Morarji Desai) है। उन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए 10 बार आम बजट पेश किया। मोरारजी देसाई 13 मार्च 1958 से लेकर 29 अगस्त 1963 तक देश के वित्त मंत्री रहे। इसके बाद 1967 से 1969 तक वह दूसरी बार फाइनेंस म‍िन‍िस्‍टर बने।