Morarrji Desai (Budget 2024)
(डिजाइन फोटो)

Loading

नई दिल्ली: 1 फरवरी 2024 को देश की व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) छठी बार बजट पेश करने जा रही हैं। जिसके साथ ही वे सबसे ज्‍यादा आम बजट (Union Budget) पेश करने वाली मह‍िला व‍ित्‍त मंत्री बन जाएंगी। 

लेकिन क्या आप जानते है की देश में सबसे ज्यादा बार बजट किस वित्त मंत्री (Finance Minister) ने पेश किया है? अगर नही तो हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसे वित्त मंत्री के बारे में जिन्होंने न केवल सबसे ज्यादा बार बजट पेश किया बल्कि 2 बार वे अपने जन्मदिन पर भी बजट पेश कर चुके है। खास बात तप यह है की इस मंत्री का जन्मदिन 4 सालों में केवल 1 बार ही आता था। 

रिकॉर्ड बनाने वाले वित्त मंत्री 

हम बात कर रहे हैं अब तक सबसे ज्यादा आम बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई (Morarji Desai) की। उन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए 10 बार आम बजट पेश किया। मोरारजी देसाई 13 मार्च 1958 से लेकर 29 अगस्त 1963 तक देश के वित्त मंत्री रहे। इसके बाद 1967 से 1969 तक वह दूसरी बार फाइनेंस म‍िन‍िस्‍टर बने। 

morarji desai
मोरारजी देसाई (फाइल फोटो)

4 सालों बाद आता था जन्मदिन

दरअसल, मोरारजी देसाई का जन्मदिन 29 फरवरी को है। यानी चार साल में एक बार उनका जन्मदिन आता है। 1964 और 1968 में उन्होंने जन्मदिन के दिन ही देश का बजट पेश किया। यह भी एक रिकॉर्ड है। देसाई ने 6 बार वित्त मंत्री रहते हुए बजट पेश किया, जबकि 4 बार उपप्रधानमंत्री रहते हुए आम बजट पेश किया। 

वित्त मंत्री मोरारजी देसाई

मोरारजी देसाई पहली बार 13 मार्च 1958 से 29 अगस्त 1963 तक देश के वित्त मंत्री रहे थे। उसके बाद मार्च 1967 से जुलाई 1969 तक फिर उन्होंने वित्त मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी।  

morarji desai
मोरारजी देसाई (फाइल फोटो)

1977 में बने थे प्रधानमंत्री 

देश में पहली बार 1977 में बनी गैर-कांग्रेसी सरकार में मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने थे। उस समय उनकी उम्र 81 साल थी। वह 24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। 

इनके नाम है ये सर्वोच्च सम्मान

मोरारजी देसाई देश के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न और पाकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया है।

Morarji Desai
मोरारजी देसाई (फाइल फोटो)

दूसरे नंबर पर है ये मंत्री 

मोरारजी देसाई बाद में देश के प्रधानमंत्री भी बने। उनके बाद सबसे ज्यादा बार आम बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के नाम है। चिदंबरम ने 9 बार देश का आम बजट पेश किया है। 

बता दें, न‍िर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करने के साथ ही सबसे ज्‍यादा आम बजट पेश करने वाली मह‍िला व‍ित्‍त मंत्री बन जाएंगी।