A to Z Politics of Budget, Budget 2024
बजट 2024

Loading

नई दिल्ली: वर्तमान में एक मुद्दा बहुत चर्चा में है और वो है आने वाले बजट का। जी हां लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 2024 के बजट को पेश करेंगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत का पहला बजट (India First Budget) 7 अप्रैल 1860 को जेम्स विल्सन (James Wilson) द्वारा प्रस्तुत किया गया था। दरअसल वह एक स्कॉटिश अर्थशास्त्री और ईस्ट इंडिया कंपनी के राजनीतिज्ञ थे।

उनके बाद आर.के शनमुखम चेट्टी (R.K Shanmukham Chetty) ने 26 नवंबर 1947 को स्वतंत्र भारत का पहला बजट पेश किया। इस तरह बजट से जुड़ी की कई तरह की रोचक बातें है जो आज हम आपको बताने जा रहे है, आइए जानते है.. 

बजट का सबसे लंबा भाषण

अब हम बात करते है उन बजट भाषणों की जिनकी देश भर में खूब चर्चा होती है। दरअसल अब तक के बजट के सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड (Longest Budget Speech) वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम है। जी हां जानकारी के लिए आपको बता दें कि 1 फरवरी 2020 को 2020-21 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए उन्होंने 2 घंटे 42 मिनट तक भाषण दिया। यह भाषण अब तक का बजट का सबसे लंबा भाषण है, जो निर्मला सीतारमण ने दिया है। 

Nirmala Sitharaman
निर्मला सीतारमण

बजट का सबसे छोटा भाषण

अब बात करते है कि आखिर किसने बजट का अब तक का सबसे छोटा भाषण (Shortest Budget Speech) दिया है। दरअसल 1977 में वित्त मंत्री हीरूभाई मुलजीभाई पटेल (Hirubhai Muljibhai Patel) ने सबसे छोटा बजट भाषण दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने देश का बजट पेश करते हुए सिर्फ 800 शब्द बोले। ऐसे में अब तक का सबसे छोटा भाषण हीरूभाई मुलजीभाई पटेल ने दिया है।

Hirubhai Muljibhai Patel
हीरूभाई मुलजीभाई पटेल जिन्होंने दिया बजट का सबसे छोटा भाषण
 

किसने किया सबसे ज्यादा बार बजट पेश 

अगर हम बात करते है अब तक के सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने की तो यह रिकॉर्ड मोरारजी देसाई (Morarji Desai) के नाम है। उन्होंने देश के इतिहास में 10 बार वित्त मंत्री के रूप में प्रस्तुति दी थी। गौरतलब हो कि मोरारजी देसाई देश के प्रधानमंत्री भी रह चुके है। मोरारजी देसाई के बाद पी.चिदंबरम ने 9 बार और प्रणब मुखर्जी ने 8 बार वहीं यशवंत सिन्हा 8 बार और मनमोहन सिंह 8 बार बजट पेश किया हैं।

ये है दो महिलाएं जिन्होंने किया बजट पेश 

जैसा की हम सब जानते है देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) है। अब बात आई महिलाओं के बजट पेश करने की तो इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण बजट (Budget 2024) पेश करने वाली दूसरी महिला बनीं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 2017 तक केंद्रीय बजट और रेलवे बजट दोनों अलग-अलग पेश किए जाते थे। 2017 में रेलवे बजट को केंद्रीय बजट में मिला दिया गया। 

बजट का समय

बता दें कि 1999 तक ब्रिटिश परंपरा के अनुसार, बजट फरवरी के आखिरी कार्य दिवस पर शाम 5 बजे (Budget Time) पेश किया जाता था। 1999 में तत्कालीन वित्त मंत्री दिवंगत यशवंत सिन्हा ने बजट का समय बदल दिया था। जी हां जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने बजट का समय बदला और सुबह 11 बजे (बजट 2024) पेश करना शुरू कर दिया। अरुण जेटली ने 1 फरवरी 2017 से महीने के पहले दिन बजट पेश करना शुरू किया। अभी भी बजट 1 फरवरी को ही पेश किया जाता है।  

बजट के भाषाओं में बदलाव 

आपको जानकर हैरानी होगी कि हिंदी भाषिक इस देश में 1955 तक केंद्रीय बजट अंग्रेजी में पेश (Change in budget languages) किया जाता था। लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाले प्रशासन ने आखिरकार बजट दस्तावेजों को हिंदी और दोनों भाषाओं में मुद्रित करने का निर्णय लिया। कोरोना महामारी के कारण 2021-22 का बजट पूरी तरह से डिजिटल कर दिया गया है। इस तरह और भी बहुत सी खास बातें है जो बजट से जुड़ी है उन्होंने जानने के लिए नवभारत से जुड़े रहे।