देश

Published: Oct 03, 2022 11:12 AM IST

Bhadohi Fire Updateभदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 5; 60 से अधिक लोग झुलसे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Image

उत्तर प्रदेश : भदोही (Bhadohi) के औराई (Aurai) कस्बे के नरथुआ गांव में दुर्गा पूजा पंडाल (Durga Puja Pandal) में आग लगने की घटना में मरने वालों के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। दरअसल, रविवार की रात करीब 9 बजे के आस-पास पंडाल में उस वक्त आग लग गई जब पंडाल में लोग आरती के लिए इक्कठा हुए थे। जैसे ही पंडाल में आग लगी चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पंडाल में भगदड़ मच गई। 

जानकारी के मुताबिक, यह पंडाल ‘एकता क्लब पूजा समिति’ का था। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त पंडाल के अंदर करीब 300 से 400 लोग मौजूद थे। जिसके बाद 3 लोगों के मौत की खबर सामने आई थी। हालांकि, अब दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने की वजह से हुए इस भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या 3 से बढ़कर 5 हो गई है। 

Ani के रिपोर्ट्स के मुताबिक भदोही में हुए इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों में एक 12 साल का लड़का, एक 10 साल का लड़का और एक 45 साल की महिला के साथ 2 अन्य लोग भी शामिल है। तो वहीं झुलसने वालों की संख्या करीब 60 से भी ज्यादा बताई जा रही है। 

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भदोही में दुर्गा पूजा के पंडाल में लगी आग से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

साथ ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने तथा घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देश भी दिए हैं।