Bhadohi Fire
Photo - Twitter/Ani

    Loading

    उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के भदोही (Bhadohi) में दुर्गा पूजा पंडाल (Durga Puja Pandal) में आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जहां पहले एक 12 बर्षीय बच्चे की मृत्यु हुई थी। वहीं अब इसकी संख्या 3 हो गई है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यह भयानक घटना औराई थाना से 100 मीटर दूरी पर नरथुआ गांव में एक पूजा समिति के पंडाल में हुआ था। 

    बता दें कि औराई कस्बे में यह दर्दनाक हादसा 2 अक्टूबर यानि बीते रविवार की रात करीब 9 बजे के आसपास हुआ था। दुर्गा पंडाल में अचानक से आग उस वक्त लग गई जब लोग वहा आरती के लिए पहुंचे थे। आरती का समय था इसलिए पंडाल में काफी लोग एकत्रित हुए थे। जब यह हादसा हुआ तो हादसे में कई लोगों के झुलसने की खबर सामने आई थी। घटना के तुरंत बात घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया था। 

    हालांकि, अब दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने के इस दर्दनाक हादसे में मामले में   मरने वालों की संख्या 3 पहुंच गई है। Ani के रिपोर्ट्स के मुताबिक भदोही के डीएम गौरांग राठी ने बताया कि मरने वालों में एक 12 साल का लड़का, एक 10 साल का लड़का और एक 45 साल की महिला भी शामिल है। तो वहीं झुलसने वालों की संख्या करीब 60 से भी ज्यादा बताई जा रही है। 

    गौरतलब है कि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। तो वहीं अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जांच हेतु एसआईटी टीम का गठन किया गया है।जो इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है कि आखिर आग कैसे लगी।