देश

Published: Jun 20, 2022 01:37 PM IST

Assam Floodsअसम में बाढ़ से हाल बेहाल, 42,28,157 लोग प्रभावित 2 पुलिसकर्मी सहित 71 की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
photo credit twitter-PIB

नई दिल्ली: असम में बाढ़ (Assam floods) के चलते जन-जीव अस्तव्यस्त हो गया है।पड़ोसी मुल्क भूटान से पानी आने के चलते नदियां अपने उफान पर है। लगातार जलस्तर बढ़ने से बाढ़ लगातार और भयावह होता जा रहा है। असम के नगांव जिले में बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करने के लिए गए एक पुलिस थाने के प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी पानी के तेज बहाव में बह गए, जिसके बाद आज उनका शव बरामद किया गया है। असम में बाढ़ से नगांव जिला बुरी तरह प्रभावित है और कामपुर में कोपिली नदी में बाढ़ से 3,64,459 लोग प्रभावित हुए हैं। जानकारी के अनुसार बाढ़ के कारण 34 जिलों में कुल 42,28,157 लोग प्रभावित हुएं हैं और 71 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य के विशेष पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने बताया कि कामपुर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी सैम्युजल काकोती ने रविवार देर रात को बाढ़ के बारे में सूचना मिलने के बाद चार पुलिस कर्मियों को लेकर नौका से पचोनिजार मधुपुर गांव पहुंचे। पुलिसकर्मी बाढ़ के पानी से उफनती नदी में गिर गए और तेज बहाव में बह गए।

उन्होंने आगे कहा कि, दो पुलिसकर्मियों को बचा लिया गया और एसडीआरएफ (SDRF) कर्मियों ने दो के शव बरामद किए हैं। इनमें से काकोती का शव कई घंटों की तलाश के बाद सोमवार को तड़के निकाला गया। अन्य पुलिसकर्मी की पहचान राजीव बोरदोलोई के रूप में की गयी है। सिंह ने कहा, ‘‘हम सब-इंस्पेक्टर सैमुजल काकोती और कांस्टेबल राजीव बोरदोलोई के साहस एवं वीरता को सलाम करते हैं।

अधिकारी ने आगे कहा कि, उनका निस्वार्थ कृत्य असम पुलिसकर्मियों की भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा रहेगा।” उन्होंने कहा, ‘‘हम दुख की इस घड़ी में अपने कर्मियों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं और बहादुर पुलिसकर्मियों द्वारा दिखाए गए साहस को सलाम करते हैं।