rain
File Photo

    Loading

    मुंबई: मायानगरी में आज रुक-रुक कर जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो मुंबई सहित आस-पास में मुसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि, मुंबई में बरसात की शुरुआत के चलते मुंबई में हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। सेन्ट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने मुंबई में आज वायु की गुणवत्ता का सूचकांक AQI अर्थात अच्छी श्रेणी में दर्ज किया है।

    आपको बता दें कि, मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में के आसमान में आज बादल छाए रहेंगे जिसके चलते भारी बारिश होने की संभावना है। मुंबई में जितनी अच्छी बरसात होगी उतना अधिक तापमान भी गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई के कोलाबा में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। जबकि सांताक्रुज में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का मौसम विभाग द्वारा आकलन किया गया है। मुंबई में जितनी अधिक वर्षात होगी उतनी जल्दी ही मुंबईकरों को गर्मी से पूरी तरह निजात मिलेगा।

    आपको बता दें कि, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में ठाणे, मुंबई, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी व सिंधुदुर्ग में भारी बरसात होने की संम्भावना जताई है। सभी जिलों में हो रही वर्षात यदि और तेज होगी तो कई इलाकों में जगह-जगह पर जलजमाव हो सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 20 से 23 जून के बीच मुंबई में मुसलाधार बारिश होने की बात कही है।