देश

Published: Dec 15, 2022 01:37 PM IST

Gangster Vikas Lagarpuriaकरोड़ो रूपये की चोरी करने वाला गैंगस्टर विकास लगरपुरिया लगा पुलिस के हाथ, दुबई से किया गया डिपोट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: पिछले 7 सालों से फरार चल रहे भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास लगरपुरिया (Vikas Lagarpuria) को दुबई (Dubai) से भारत (India) लाया गया है। बुधवार को विकास को दिल्ली (Delhi) के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। यहां उसकी कस्टडी (Police Custody) पाने के लिए दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस के काफी बहस हुई। आखिर में विकास की कस्टडी हरियाणा पुलिस को मिली।

बता दें कि, विकास लगरपुरिया (Vikas Lagarpuria) पर दिल्ली और हरियाणा में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस वजह से दोनों जगहों की पुलिस उसे अपनी कस्टडी में लेना चाहते है। विकास गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल के पास एक फ्लैट से कई करोड़ की नकदी चोरी में मुख्य आरोपी है। इसके नाम पर दिल्ली में भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। कई मामलों में आरोपी रहने के बाद सजा मिलने के डर से वह दुबई भाग गया था। लेकिन, अब वह पुलिस के गिरफ्त में आ गया है। 

दरअसल, विकास (Vikas Lagarpuria) को दुबई के एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। वह फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा था। विकास ने भारत से भागने के लिए हरियाणा से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। दिल्ली पुलिस किसी भी हालत में विकास को पकड़ना चाहती थी। इसलिए दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने विकास लगरपुरिया की लुकआउट सर्कुलर जारी कर रखी थी। इसी लुकआउट सर्कुलर से ही विकास दुबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था।

पुलिस के अनुसार विकास लगरपुरिया बीते 7 सालों से फरार चल रहा था और इसी दौरान वह दुबई पहुंच गया था। साल 2021 में गुरुग्राम में करोड़ों रुपए की चोरी हुई थी। इस मामले में विकास लगरपुरिया का नाम सामने आया। उसके खिलाफ मकोका के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल का एक एएसआई भी गिरफ्तार किया गया था।