देश

Published: Jan 05, 2022 09:53 AM IST

Happy Birthday Murli Manohar Joshiप्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी को उनके जन्मदिन पर दी बधाई, ट्वीट कर कही ये बात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PM Modi (File Photo -ANI)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी (Former Union Minister Murli Manohar Joshi) को बुधवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।  

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की बधाइयां। अपनी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए उनका व्यापक सम्मान किया जाता है। कार्यकर्ताओं को तैयार करने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

पीएम मोदी का ट्वीट-

मुरली मनोहर जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह वर्तमान में भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं। (एजेंसी)