देश

Published: Mar 13, 2024 11:53 AM IST

Haryana Floor Test सैनी ने पेश किया विश्वासमत प्रस्ताव, 'नाराज' विज पहुंचे विधानसभा, व्हिप के बाद भी JJP के 4 विधायक भी मौजूद

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: अब से कुछ देर पहले हरियाणा विधानसभा (Haryana Vidhansabha) में नायब सिंह सैनी सरकार (Nayab Saini) का फ्लोर टेस्ट (Floor Test)  शुरू हो चूका है। जी हां, सैनी सरकार ने विधानसभा में बहुमत परीक्षण के लिए प्रस्ताव पेश किया है। अब इस पर करीब 2 घंटे चर्चा के बाद वोटिंग होगी। हालांकि नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का दावा है कि उन्होंने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा है।

विज विधानसभा पहुंचे, दुष्यंत को झटका

आज इस बहुमत परीक्षण की दो ख़ास बात यह रही कि, हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज भी विधानसभा पहुंचे हैं। पता हो कि, विज बीते मंगलवार को नाराजगी के बाद नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे थे। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में दुष्यंत चौटाला को बड़ा झटका लगा है। दरअसल उनके व्हिप जारी करने के बाद भी JJP के चार विधायक विधानसभा पहुंचे हैं। 

औपचारिक है फ्लोर टेस्ट

वहीं हरियाणा विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर राज्य के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि, यह सिर्फ औपचारिक है। इसमें 48 विधायक तो हमारे साथ हैं। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के लोग भी निर्णय ले रहे हैं। यह औपचारिक है और इसे निभाया जाएगा। यह एक अच्छी परंपरा है।”