देश

Published: Mar 31, 2021 11:15 AM IST

Jharkhand हजारीबाग नगर निगम के उप महापौर राजकुमार लाल का निधन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
राजकुमार लाल 

-ओम प्रकाश मिश्र

झारखंड:  भाजपा नेता (BJP leader) और हजारीबाग नगर निगम  (Hazaribagh Municipal Corporation) के उप महापौर (Vice Mayor) राजकुमार लाल (Rajkumar Lal) का हृदय गति रुकने (Heart Failure)  से कल रात 2 बजे निधन हो गया।  इससे पहले उन्हें हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल (Arogyam Hospital) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत (Dead) घोषित कर दिया। झारखंड नगर निगम चुनाव (Jharkhand Municipal Corporation Election) 2018 में अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पछाड़ कर वे इस पद पर आरूढ़ हुए थे। 

राजकुमार लाल हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष (BJP District President) के पद पर भी कार्य कर चुके थे। झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग (Jharkhand State Election Commission)  के अनुसार महापौर और अध्यक्ष पद के लिए 34 और उप महापौर एवम उपाध्यक्ष पद के लिए 32 उम्मीदवारों में उप महापौर के लिए राजकुमार लाल निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2018 झारखंड नगर निगम चुनाव मे भाजपा ने सभी 5 स्थानीय निकायों मे महापौर और उप महापौर के पद पर जीत हासिल की थी। 

राजकुमार लाल के आकस्मिक निधन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास एवम अन्य वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। आज सुबह से ही संतप्त परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।