देश

Published: May 30, 2022 10:19 PM IST

Vikrant Uniyalभारतीय वायु सेना के अधिकारी विक्रांत उनियाल ने माउंट एवरेस्ट किया फतह- देखें Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर विक्रांत उनियाल (Vikrant Uniyal) ने 21 मई को माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) फतह कर नया कीर्तिमान रचा है। वहीं, विक्रांत ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान भी गाया। विंग कमांडर ने अपना यह पराक्रम भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले सभी गुमनाम नायकों और आंदोलनों को श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित किया है। भारतीय वायुसेना की और से यहाँ जानकारी दी गई है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह कठिन अभियान इस साल 15 अप्रैल को नेपाल के काठमांडू शुरू हुआ था। जिसमें दुनिया भर के टीम के सदस्य शामिल थे। बता दें कि, विंग कमांडर विक्रांत उनियाल एक योग्य पर्वतारोही हैं। वे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी, सेना पर्वतारोहण संस्थान, सियाचिन और राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान, अरुणाचल प्रदेश से प्रशिक्षित हैं। 

जनसंपर्क अधिकारी ग्रुप कैप्टन समीर गंगखेड़कर ने कहा कि, एवरेस्ट अभियान पौराणिक और महाकाव्य अनुपात की एक अद्वितीय यात्रा है और इसके लिए धैर्य, सहनशक्ति, मानसिक दृढ़ता और दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने 21 मई को शिखर पर विजय प्राप्त की और राष्ट्रगान गाने के अलावा माउंट एवरेस्ट की चोटी पर भारतीय ध्वज फहराया। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले सभी गुमनाम नायकों और आंदोलनों को श्रद्धांजलि के रूप में यह पराक्रम समर्पित किया है।