देश

Published: Nov 15, 2022 03:20 PM IST

Abu Azmi IT Raidसमाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी के 20 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Image

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से आ रही बड़ी खबर के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी (Abu Azmi) पर आज 20 से 22 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड (Tax Raid) जारी है। जानकारी के अनुसार, यह रेड मुंबई सहित लखनऊ में आज सुबह से चल रही है। गौरतलब है कि, अबु आजमी की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी भी है। बताया  जा रहा है कि, लखनऊ इनकम टैक्स के इनपुट पर यह बड़ी कार्रवाई हो रही है। 

हालांकि, ऐसा भी माना जा रहा था कि,आयकर विभाग की तरफ से सपा नेता के खिलाफ होने वाली कार्रवाई के संकेत आयकर विभाग ने काफी पहले ही दे दिए थे, लेकिन इसके बावजूद आजमी सतर्क नहीं हुए. मिली जानकारी के मुताबिक, 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर समाजवादी पार्टी की तरफ से भी फिलहाल कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, अभी केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर हमेशा ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव पुरजोर विरोध जताया है। 

बता दें कि, अबू आजमी के करीबी आभा गुप्ता के ठिकानों पर भी इससे पहले आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। तब आभा के 30 ठिकानों पर यह सघन छापेमारी की गई थी। जानकारी हो कि, आभा सपा महासचिव रहे गणेश गुप्ता की पत्नी हैं।वहीं, आभा गुप्ता अबू आजमी के करीबी मानी जाती हैं। अबू महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष भी हैं।