देश

Published: Mar 06, 2022 09:05 PM IST

Russia-Ukraine War Crisisकीव फायरिंग में घायल भारतीय छात्र को सोमवार को दिल्ली लाया जाएगा वापस

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
ANI Photo

नई दिल्ली: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यूक्रेन की राजधानी कीव में गोली लगने से घायल होने वाले भारतीय छात्र हरजोत सिंह को सोमवार 7 मार्च को वापस दिल्ली लाया जा रहा है। 27 फरवरी को गोलीबारी में घायल होने के बाद हरजोत कीव से भागने की कोशिश कर रहा था। उसे कथित तौर पर शहर वापस ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके साथ केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी होंगे।

केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने ट्वीट किया, हरजोत सिंह वह भारतीय हैं जिन्हें कीव में युद्ध के दौरान गोली लग गई थी। अफरातफरी में इनका पासपोर्ट भी गुम गया था। सहर्ष सूचित कर रहा हूं कि हरजोत कल भारत हमारे साथ पहुंच रहे हैं। आशा है घर के खाने और देखभाल के साथ शीघ्र स्वास्थ्य वर्धन होगा। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरजोत को वीके सिंह के साथ सी-17 IAF विमान से भारत वापस लाया जा रहा है, जो गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेगा।