देश

Published: Jan 20, 2023 11:17 AM IST

Controversial Comment'आका की इज्जत पर हाथ डाला तो शहरों को कर्बला बना देंगे' बयान देने वाले JDU नेता गुलाम रसूल ने अब ये कहा...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO- ANI

पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के एमएलसी गुलाम रसूल बलयावी (Ghulam Rasool Balyavi) अपने विवादित टिप्पणी पर कायम हैं। उन्होंने कहा था कि अगर पैगंबर मुहम्मद की ओर कोई उंगली उठाई गई तो मुसलमान हर शहर को कर्बला (Karbala) बना देंगे। बाल्यावी झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दे दिया। जिसके बाद बवाल मचा हुआ है। 

गुलाम रसूल अपने ‘हर शहर को कर्बला बना देंगे’ बयान पर कहा कि मैं मानता हूं कि मैंने कहा था कि हम (शहरों को) कर्बला में बदल देंगे और मैं इस पर कायम हूं। कर्बला सब कुछ देने के लिए है। सब कुछ कुर्बान करने के लिए है। लेकिन मानवता और भाईचारे को बलिदान नहीं होने देना है।  

उन्होंने कहा था कि मुसलमान अपने आका का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग नहीं करने के लिए तथाकथित ‘धर्मनिरपेक्ष’ राजनीतिक दलों की भी आलोचना की थी।उन्होंने कहा था कि मुसलमान संकोच नहीं करेंगे क्योंकि उनका जीवन और सांसें उनकी नहीं बल्कि पैगंबर के लिए हैं।

बता दें कि हाल ही में बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस का अपमान करने वाली टिप्पणी पर बवाल खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि रामचरितमानस नफरत फैलाती है और समाज को बांटती है। राजद के एक और नेता ने रामायण को कचरे से भरा बताया था। उनके इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था। एक बार फिर एक और नेता ने विवादित बयान दिया है। जिसको लेकर विवाद बढ़ सकता है।