देश

Published: Jan 19, 2022 01:54 PM IST

Republic Day 2022जानें 26 जनवरी को ही क्यों लागू हुआ था संविधान, पढ़े इसकी रोचक कहानी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: देश का ऐतिहासिक पर्व यानी गणतंत्र दिन (Republic Day) (26 जनवरी) कुछ ही दिनों में आ रहा है। ऐसे में पूरा देश गणतंत्र दिवस की तैयारियां कर रहा है। हम सब जानते है इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। लेकिन क्या कभी आपके मन में ये सवाल आया कि आखिर 26 जनवरी को ही क्यों संविधान लागू हुआ? आज हम इसी सवाल का जवाब आपको देने जा रहे है। आइए जानते है आखिर 26 जनवरी को ही क्यों संविधान लागू किया गया…. 

हम सब जानते है 26 जनवरी के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, आपको बता दें कि लेकिन 26 जनवरी को इतना ऐतिहासिक बनाने के पीछे एक और वजह भी है। बता दें कि भारत का 26 जनवरी से एक ऐतिहासिक रिश्ता है बल्कि हमारे संविधान को भी 26 जनवरी के दिन इसलिए लागू किया गया क्योंकि 26 जनवरी के पीछे एक अनोखी कहानी है। आइए जानते है। 

जानें 26 जनवरी ही क्यों लागू हुआ संविधान

भारत के इतिहास से जुड़े कई रोचक कहानियां जिन्हे जानना वाकई  में बेहद दिलचस्प है। जब हमारे देश में ब्रिटिश को राज था तब कांग्रेस के नेताओं ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आजादी की मुहीम की शुरुआत की। उस वक्त भारत में कई नेता थे लेकिन उनमे कुछ नेता ऐसे भी थे जो ब्रिटिश को भारत से खदेड़ना चाहते थे और भारत को आज़ादी देना चाहते थे, हालांकि 1905 के बाद हमारे देश में कुछ ऐसा नेताओं ने नेतृत्व किया है की उन्हें वजह से  ब्रिटिश के पैर भारत में कमजोर पड़ने लगे और ब्रिटिशों का अस्तित्व डगमगाने लगा। उसी दौरान भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में भारत को पूर्ण गणराज्य का दर्जा दिलाने की मुहिम शुरू की गई। 

जैसा की हम सब जनते है 26 जनवरी 1949 हम सबके लिए बेहद खास बना। इस दिन जब लाहौर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ और पहली बार भारत को पूर्ण गणराज्य बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया। बता दें कि इससे पहले तक भारतीयों की मांग सुशासन या स्वराज की थी। लेकिन 26 जनवरी 1949 के इस अधिवेशन के बाद भारतीय नेताओं ने अपना मत बदल लिया और पूर्ण स्वराज्य की मांग करने लगे। 

हालांकि ब्रिटिश हुकूमत द्वारा कांग्रेस के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया था। लेकिन जब भारत को आजादी मिली तो 26 जनवरी को ही संविधान लागू किया गया। इस खास दिन की याद में 26 जनवरी के दिन भारतीय संविधान को लागू किया जिसके हम इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं और भारत का ये ऐतिहासिक पर्व बेहद धूमधाम से मनाते है।