Republic Day 2023
File photo

गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) की परेड कुल 90 मिनट की होती है।

    Loading

    नई दिल्ली, 26 जनवरी 2022 (Republic Day 2022) को भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस (73th Republic Day) मनाएगा। हर साल इस दिन राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड (Republic Day Parade 2022) आयोजित होती है। यह परेड हर साल 10 बजे शुरू होती है। लेकिन, इस बार गणतंत्र दिवस की परेड आधा घंटा देरी से शुरू होगी। 

    विशेष बात यह है कि, 75 साल में पहली बार गणतंत्र दिवस परेड देरी से शुरू होगी। दरअसल, इस साल कोरोना प्रोटोकॉल और श्रद्धांजलि सभा की वजह से गणतंत्र दिवस परेड देरी से शुरू होगी। पहले जम्मू-कश्मीर में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, इसके बाद परेड शुरू होगी।

    गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) की परेड कुल 90 मिनट की होती है। हर साल 26 जनवरी को सुबह ठीक 10 बजे राजपथ पर शुरू हो जाती है। लेकिन, इस बार गणतंत्र दिवस परेड 10:30 बजे शुरू होगी। यह परेड 8 किलोमीटर की होगी। गणतंत्र दिवस परेड रायसीना हिल से शुरू होकर राजपथ, इंडिया गेट से होते हुए लाल किले पर खत्म होती है। गणतंत्र दिवस की परेड की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

    गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) से पहले दिल्ली पुलिस ने राजपथ और उसके आसपास की सुरक्षा काफी बढ़ा दी है। करीब 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और चेहरे की पहचान करने वाले सिस्टम भी लगा दिए हैं। इस सिस्टम में करीब 50 हजार संदिग्ध अपराधियों का डेटाबेस है। कोरोना के चलते कुल 24 हजार लोगों को ही इस समारोह में शामिल हो सकते है। 

    इस साल राजपथ पर गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) परेड में कुल 75 विमानों के साथ अब तक का सबसे ‘‘बड़ा एवं भव्य” फ्लाईपास्ट होगा। वायुसेना के जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने कहा, “इस साल का फ्लाईपास्ट बड़ा और भव्य होगा जब भारतीय वायुसेना, थल सेना और नौसेना के 75 विमान गणतंत्र दिवस परेड के दौरान उड़ान भरेंगे। यह आजादी के अमृत महोत्सव समारोहों के अनुरूप होगा।”

    गणतंत्र दिवस परेड में राफेल, भारतीय नौसेना के मिग 29 के, पी-8आई निगरानी विमान और जगुआर लड़ाकू विमान शामिल होने वाले हैं। भारतीय वायुसेना भी गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अपनी झांकी का प्रदर्शन करेगी, जिसमें हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर, अश्लेषा एमके 1 रडार, राफेल, मिग 21 जैसे युद्धक विमान भी हैं।