देश

Published: Jul 17, 2021 01:11 PM IST

Lockdown Updates मिजोरम में कोरोना का खतरनाक रूप, बढ़ते कोविड-19 मामलों के बीच एएमसी इलाके में लगा पूर्ण लॉकडाउन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File

आइजोल: मिजोरम (Mizoram) सरकार ने कोविड-19 (Covid-19) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आइजोल नगर निगम इलाके में सात दिन का पूर्ण लॉकडाउन (Complete Lockdown) लगाया। इससे दो सप्ताह पहले ही यहां प्रतिबंधों में छूट दी गई थी। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार लॉकडाउन 18 जुलाई से 24 जुलाई मध्यरात्रि तक लागू रहेगा।

बयान में कहा गया कि राज्य के अलग हिस्सों में भी महामारी की स्थिति के अनुसार उपायुक्त लॉकडाउन या कड़े प्रतिबंध लगा सकते हैं। मिजोरम सरकार ने 30 जून से एएमसी इलाके में प्रतिबंधों में छूट दी थी।

आदेश में कहा गया कि संक्रमण के नए मामले औसत रूप से अप्रैल में जहां 55 थे, वहीं ये मई में बढ़कर 202 हो गए और जुलाई के पहले पखवाड़े में ये 381 तक तक पहुंच गए। ज़्यादातर नए मामले एएमसी इलाक़े से ही सामने आ रहे हैं इसलिए संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पूर्ण लॉकडाउन की जरूरत पड़ गई है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं बहाल रहेंगी और आवश्यक सामान मुहैया कराने वाली दुकान ही सिर्फ खुली रहेंगी।