देश

Published: Jul 07, 2021 07:52 PM IST

Modi Cabinet Expansionमोदी मंत्रिमंडल का मेगा विस्तार; 15 कैबिनेट, 28 राज्यमंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मंत्रिमंडल का विस्तार (Cabinet Expansion) हो गया है। राष्ट्रपति भवन (President House) में आयोजित इस मेगा शपथ ग्रहण समारोह में करीब 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। इन मंत्रियों में 15 मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। जिनमें से सात मंत्रियों को प्रमोशन दिया गया है। 

कैबिनेट मंत्री:

सहयोगी दलों से

राज्यमंत्री: 

जिन नेताओं को राज्यमंत्री पद दिया गया है, उनमें

सहयोगी दलों से 

सात मंत्रियों को दिया गया प्रमोशन 

प्रधानमंत्री के मंत्री मंडल विस्तार में सात मंत्रियों को उनके काम का इनाम देते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया है। प्रमोशन पाने वाले मंत्रियों में मनसुख मंडाविया, किरेन रिजिजू, अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रुपाला, जी.किशन रेड्डी,  हरदीप सिंह पूरी, आरके सिंह हैं। अभी तक ये सभी सरकार में राज्यमंत्री थे। 

गौरतलब है कि, मोदी मंत्रिमंडल का कैबिनेट विस्तार करीब एक साल से रुका हुआ है। कोरोना महामारी के कारण इसे बार-बार स्थगित किया गया। कैबिनेट विस्तार से पहले करीब 13 मंत्रियों के इस्तीफे भी लिए गए जिन में रविशकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ.हर्षवर्धन और थावरचंद गहलोत जैसे कई हैवीवेट मंत्री भी शामिल है।