रविशंकर प्रसाद सहित 12 की हुई छुट्टी, 43 को मिलेगा मौका, देखें मंत्रियों की सूची

    Loading

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) आज शाम छह बजे होने वाला है। जिसकी पूरी तैयारी राष्ट्रपति भवन (President House) में पूरी हो चुकी है। मंत्रिमंडल विस्तार में करीब 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी से संभावित सभी मंत्रियों से सुबह अपने आवास पर बैठक भी की है। वहीं रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर सहित 13 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। 

    ये नेता होंगे मंत्रिमंडल में शामिल 

    अनुक्रमांक नाम   राज्य/लोकसभा क्षेत्र/राज्यसभा
    1 भूपेंद्र यादव राजस्थान/राज्यसभा
    2 ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश/राज्यसभा
    3 नारायण राणे महाराष्ट्र/राज्यसभा
    4 सर्बानंद सोनोवाल असम/असम विधानसभा क्षेत्र
    5 सुनीता दुग्गल हरियाणा/सिरसा लोकसभा क्षेत्र
    6 मीनाक्षी लेखी दिल्ली/नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र
    7 अजय भट्ट उत्तराखंड/नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र
    8 शोभा करंदलाजे कर्नाटक/उडुपी चिकमंगलूर लोकसभा क्षेत्र
    9 प्रीतम मुंडे महाराष्ट्र/बीड लोकसभा क्षेत्र
    10 अजय मिश्रा उत्तर प्रदेश/खीरी लोकसभा क्षेत्र
    11 अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश/मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र
    12 शांतनु ठाकुर पश्चिम बंगाल/बनगांव लोकसभा क्षेत्र
    13 आरसीपी सिंह बिहार/राज्यसभा
    14 पशुपति पारस बिहार/हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र
    15 कपिल पाटिल महाराष्ट्र/भिवंडी लोकसभा क्षेत्र
    16 दिलेश्वर कामत बिहार/सुपौल लोकसभा क्षेत्र
    17 चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी बिहार/जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र 
    18 राहुल कस्वां राजस्थान/ चुरू लोकसभा क्षेत्र
    19 हिना गावित महाराष्ट्र/नंदुरबार लोकसभा क्षेत्र
    20 बीएल वर्मा उत्तर प्रदेश/राज्यसभा
    21 राजकुमार रंजन मणिपुर/आंतरिक मणिपुर लोकसभा क्षेत्र

    10 मंत्रियो को मिलेगा प्रमोशन 

    प्रधानमंत्री मोदी अपने मंत्रिमंडल विस्तार में मौजूदा 10 मंत्रियों की प्रमोशन करने वाले हैं। इन सात नामों में जी.किशन रेड्डी, हरदीपसिंह पुरी, पुरुषोत्तम रुपाला, अनुराग ठाकुर, मनसुख मंडाविया, आरके सिंह सहित शामिल है। 

    11 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा 

    मंत्रीमंडल विस्तार से पहले करीब 11 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसमें छह कैबिनेट मंत्री और पांच राज्य मंत्री शामिल है। इस्तीफा देने वाले  मंत्रियों में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन, सदानंद गौड़ा, संजय धोत्रे, देबाश्री चौधरी, रावसाहेब दानवे, थावरचंद गहलोत, संतोष गंगवार, रमेश पोखरियाल निशंक, बाबुल सुप्रियो, रतनलाल कटारिया, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर और प्रताप सारंगी हैं।