देश

Published: Jul 12, 2021 10:47 AM IST

Corona Updatesकोरोना: देश में बीते 24 घंटे में 37,154 नए केस, 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वायरस से जीती 'जंग'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली.  देश (India) में कोरोना (Corona) की लहर अब फीकी पढ़ती सी दिख रहा है। आज स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी हुआ आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में इस घातक संक्रमण के 37,154 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान, 724 लोगों की इससे जान भी गई है। बीते 24 घंटों में 39,649 मरीज ठीक नही हुए हैं। वहीं अब तक कुल 3,00,14,713 लोग इस खतरनाक वायरस को मात भी दे चुके हैं। अब तक कुल 408764 लोगों की इस वायरस के चलते जान गयी है।

अब नए मामलों में कमी और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक हुई है। जिससे अब एक्टिव केस की संख्या भी घटीहैं। फिलहाल आंकड़ों के नुसार देश में अब उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 4,50,899 है, जो कुल मामलों का सिर्फ 1.46% है। इसी प्रकार पॉजिटिविटी रेट यानी संक्रमण दर की बात की जाये तो साप्ताहिक आधार पर यह 2.32% पर रही जबकि दैनिक संक्रमण दर फिलहाल 2.59% पर है, जो लगातार 21वें दिन 3 % से नीचे रही।

इसी तरह फिलहाल देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की कुल 37.73 करोड़ खुराक लोगों को दे दी गई है। इसमें पहला और दूसरा दोनों ही डोज शामिल किये गए है। बीते 24 घंटों में 12,35,287 डोज दी गईं। वहीं, अब तक 43.23 करोड़ कोरोना टेस्ट भी किए गए हैं। 

केस और रिकवरी : महाराष्ट्र में दोनों ही सबसे ज्यादा

गौरतलब है देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्याबीते  6 जनवरी को 1 करोड़ और 13 मई को 2 करोड़ के पार हुई थी। वहीं अब तक सबसे ज्यादा 61 लाख केस अकेले महाराष्ट्र में मिले हैं। हालांकि रिकवरी में भी फिलहाल यही राज्य सबसे आगे है। यहां 59 लाख से ज्यादा लोग अब तक रिकवर हुए हैं। वहीं फिलहाल 20 लाख से ज्यादा रिकवरी वाले राज्यों में केरल (29 लाख), कर्नाटक (28 लाख) और तमिलनाडु (24 लाख) शामिल हैं।

क्या हैं महाराष्ट्र में कोरोना के हाल:

फिलहाल महाराष्ट्र (Maharashtra) में बीते रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) के 8,535 नए मामले सामने आए थे, जबकि 156 मरीजों की मौत हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department of State) के आंकड़ों के अनुसार अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 61,57,799  हो गए हैं, जबकि अब तक कुल  1,25,878 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 6,013 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। जिसके बाद कोरोना से स्वास्थ्य होने वालों की संख्या बढ़कर कुल 59,12,479 हो गई। फिलहाल राज्य में 1,16,165 लोगों का अभी इलाज चल रहा हैं।