देश

Published: Jan 04, 2022 01:29 PM IST

Mumbai Lockdown Updatesमुंबई में कोरोना तांडव के बीच लॉकडाउन को लेकर बड़ी खबर, मेयर ने बताया आखिर कब लागू होगी संपूर्ण बंदी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
किशोरी पेडनेकर (Photo Credits-ANI Twitter)

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना (Maharashtra Corona Updates) का कोहराम जारी है। राज्य का मुंबई कोविड का हॉट स्पॉट बना हुआ है। इन सब के बीच कोरोना की लहर यहां तेज होती दिख रही है। मुंबई (Mumbai Lockdown Updates) में कोरोना के मामले बढ़ी ही तेजी से बढ़ रहे हैं जिसके चलते यहां लॉकडाउन लगाने की अटकलें तेज हो गई हैं। इन खबरों के बीच मुंबई में आखिर कब लॉकडाउन लगेगा इसे लेकर मेयर किशोरी पेडनेकर ने जवाब दिया है।

ज्ञात हो कि मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के नियमानुसार अगर मुंबई में कोविड के मामले 20,000 का आंकड़ा पार करते हैं तो लॉकडाउन लगाना जरूरी होगा। वैसे मुंबई में कोरोना ने रफ्तार पकड़ी हुई है। जिसके चलते ही चिंता बढ़ गई है। 

गौर हो कि मुंबई में सोमवार को कोरोना के 8,082 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही दो लोगों की जान भी गई है। रविवार के दिन भी आठ हजार से अधिक केस रिपोर्ट हुए थे। राज्य में कोरोना के साथ ही ओमीक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। सूबे में एक दिन के भीतर 68 ओमीक्रोन के मामले सामने आए हैं। जिसमें से मुंबई से 40 केस हैं।