देश

Published: Sep 19, 2021 07:33 PM IST

Punjab Politicsचन्नी को मेरी शुभकामनाएं, आशा है कि पंजाब की सीमा को सुरक्षित रखने में समर्थ हैं: अमरिंदर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

चंडीगढ़. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ने पार्टी विधायक दल का नया नेता चुने जाने पर चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह पंजाब की सीमा और लोगों की सुरक्षा करने में समर्थ हैं।

सिंह के मीडिया सलाहकार के मुताबिक, अमरिंदर ने कहा, ‘‘चरणजीत सिंह चन्नी को मेरी शुभकामनाएं। मैं आशा करता हूं कि वह पंजाब की सीमा को सुरक्षित रखने और सीमा पार से बढ़ते सुरक्षा खतरे से हमारे लोगों की रक्षा करने में समर्थ हैं।”

कांग्रेस की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी को रविवार को पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया और अब वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने बताया कि चन्नी को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुना गया।