देश

Published: Jan 01, 2022 09:21 AM IST

Google DoodleGoogle ने ऐसे किया नए साल का स्वागत, बनाया खास Doodle

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली, नए साल की शुरुआत हो गयी है। देश और दुनिया में सभी लोगों ने अपने-अपने तरीके से बीते साल यानी 2021 को अलविदा कहते हुए साल 2022 (New Year 2022 Welcome) का स्वागत किया। ऐसे में गूगल (Google) कहां पीछे रहने वाला था। गूगल (Google) ने भी नए साल के पहले दिन खास डूडल (Doodle) बनाकर सबको नए साल की शुभकामनाएं देते हुए साल 2022 का स्वागत किया है।  

नए साल का पहला दिन यानी 1 जनवरी 2022 को गूगल ने डूडल को बेहद अलग ढंग से सजाया है। गूगल ने नए साल 2022 के स्वागत में एक फेस्टिवल डूडल बनाया है। इसमें कैंडी, कंफेट्टी और जैकलाइट शामिल किया गया है। 31 दिसंबर 2021 की रात को 12 बजते ही गूगल ने अपना ये खास डूडल होमपेज पर लाइव कर दिया। गूगल के इस खास डूडल पर एक बड़े कैंडी पर “2021” लिखा था। वहीं, इस कैंडी को तोड़ने पर बड़े अक्षरों में ‘2022’ लिखा हुआ दिख रहा है। 

 

बता दें कि, गूगल ने साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को दर्शाता एक डूडल बनाया था। जिसमें डूडल पर एक बड़ा कैंडी दिखाया गया है, जिसके ऊपर बड़े अक्षरों में “2021” लिखा था। यह कैंडी नए साल 2022 का स्वागत करने के लिए 31 दिसंबर की आधी रात को 12 बजते ही पॉप हो गई। डूडल में जैकलाइट्स के साथ रंगीन ढंग से सजाए जाने के लिए गूगल शब्द के बाकी लेटर भी सजावट में जुड़े हैं।