देश

Published: Aug 08, 2022 10:10 AM IST

Shrikant Tyagi नोएडा के श्रीकांत त्यागी के खिलाफ 'बुलडोजर एक्शन', ढहाया गया फ्लैट के पीछे का अवैध निर्माण

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नोएडा: उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tiwari) ने महिला के साथ अभद्रता की थी। जिसके बाद अब श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tiwari) के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, श्रीकांत त्यागी के खिलाफ यूपी सरकार ने बुलडोजर एक्शन की तैयारी कर ली है। ओमैक्स सोसाइटी के बाहर अथॉरिटी के दो बुलडोजर आ चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार थोड़ी में कॉमन एरिया और पार्किंग में किए गए अवैध निर्माण को गिराया जाएगा। 

वहीं, श्रीकांत त्यागी के ओमैक्स सोसाइटी स्थित फ्लैट के पीछे किए गए अवैध निर्माण पर हथौड़ा चलाकर उसे तोड़ा भी जा रहा है। हालांकि, बाद में बुलडोजर एक्शन में आया और अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। ज्ञात हो कि, श्रीकांत त्यागी ने ओमैक्स सोसाइटी में अपने घर के पीछे करीब 200 यार्ड में अवैध कब्ज़ा कर लिया था और उस पर पक्का निर्माण करवा रखा है। 

दरअसल, इस पूरे मामले में साल 2019 में सोसाइटी की तरफ से श्रीकांत त्यागी को एक नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन, इसके बावजूद अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई अथॉरिटी की तरफ से नहीं की गई थी। लेकिन, जब उसका महिला एक साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ। वहीं, रविवार शाम को जब उसके समर्थकों ने सोसाइटी में घुसकर बवाल किया तो अथॉरिटी भी एक्शन में आ गई। जिसके बाद श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पुलिस अब चौतरफा एक्शन की तैयारी कर रही है।