देश

Published: Feb 28, 2022 09:05 AM IST

Operation Ganga'ऑपरेशन गंगा' के तहत यूक्रेन से अबतक किया गया 1,156 भारतीयों को एयरलिफ्ट, आज राजधानी दिल्ली पहुंची पांचवीं फ्लाइट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
भारतीयों को लेकर फ्लाइट दिल्ली पहुंची (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन (Ukraine Russia War) के बीच जारी जंग ने भारतीय छात्रों की मुश्किलें बढ़ा दी है। दरअसल यूक्रेन में 15 हजार से अधिक छात्र फंसे हुए हैं। इन छात्रों ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत एयरलिफ्ट कर भारत लाया जा रहा है। एयर इंडिया की फ्लाइट से अब तक 1,156 भारतीय नागरिकों और छात्रों को वापस लाया गया है। आज सुबह राजधानी दिल्ली पांचवी फ्लाइट पहुंची है।

ज्ञात हो कि दिल्ली में आज सुबह 5वीं फ्लाइट के भारत में उतरते ही यूक्रेन से अब तक ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत रेस्क्यू किए गए भारतीयों की संख्या 1,156 पहुंच गई है। यह फ्लाइट सुबह साढ़े छह बजे 249 लोगों को लेकर दिल्ली पहुंची है। ऑपरेशन गंगा की ये 5वीं फ्लाइट है। 

वहीं दूसरी तरफ विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने में सहायता करने के लक्ष्य से रविवार को एक आधिकारिक ट्विटर हैंडल “ऑपगंगा हेल्पलाइन” की शुरुआत की। यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के अभियान को “ऑपरेशन गंगा” नाम दिया गया है। भारत ने पहले ही पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया में 24 घंटे के नियंत्रण कक्ष स्थापित किये हैं ताकि इन देशों से लगने वाली यूक्रेन की सीमा के जरिये भारतीयों को निकाला जा सके।