देश

Published: Oct 06, 2022 03:46 PM IST

Thailand Shootingसामने आई थाईलैंड में हत्या आरोपी की फोटो, पुलिस ने वांटेड बताया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
आरोपी का फोटो

थाईलैंड : देश के नोंग बुआ लाम्फू इलाके के चाइल्ड सेंटर (Child Center) में हुई गोलीबारी में हत्या आरोपी की तवीर सामने आई है। पुलिस ने इसे वांटेड बताया है। इसने घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मार ली थी। रिपोर्ट (report) के अनुसार उसने 34 लोगों की हत्या (kill) करने के बाद अपने बच्चे और पत्नी को भी गोली मार दी और खुद को भी गोली मार ली। आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी है उसे कुछ समय पहले ही नौकरी से निकाला गया था। 

चाइल्ड केयर सेंटर में अंधाधुंध फायरिंग (Shootout) किया। वहीं खबरों के अनुसार, शूटआउट में अब तक 34 लोगों की मौत हुई है। जिसमें करीब 22 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं अब मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 34 लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने बच्चे और पत्नी को गोली मार खुद को गोली मार ली। इससे पहले भी यहाँ 2020 सामूहिक गोलीबारी हुई थी। जिसमें करीब 29 लोगों की जान गई थी।  प्रापर्टी डीलिंग को लेकर यह हत्या कांड हुआ था।  जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए थे। अब थाईलैंड में इस तरह की घटना से पूरा इलाका दहल गया है। लोगों में भय का माहौल है।