देश

Published: Nov 28, 2022 01:27 PM IST

Protests in keralaकेरल में अडानी पोर्ट प्रोजेक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन! काम रोक थाने पर किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

केरल: केरल (Kerala) में बन रहे अडानी बंदरगाह परियोजना (Adani port project)का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कल रात यानी रविवार को तिरुवनंतपुरम के विझिंजम पुलिस थाने (Vizhinjam police station) पर कथित रूप से हमला किया। जिससे पुलिस स्टेशन में काफी नुकशान हुआ, पुलिस की गाड़ी, कुर्सी-मेज, खिड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने उन लोगों की रिहाई की मांग की जिन्हें पहले पुलिस ने विरोध के दौरान गिरफ्तार किया था। इसी से आक्रोशित लोगों ने पुलिस थाने में हमला बोल दिया। जिसमे कई  पुलिसकर्मी घायल हो गए।   

जानकारी के अनुसार यहां के स्थानीय लोग विझिंजम बंदरगाह (Vizhinjam port) के निर्माण का लोग विरोध कर रहे है। इसी को लेकर लोगों ने निर्माण सामग्री ले ज रहे ट्रकों को रोक दिया था। बंदरगाह परियोजना का समर्थन और विरोध कर रहे दो गुटों में हाथापाई हो गई। जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। जिनके समर्थन में बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे।और हमला कर दिया। जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।  

केरल के कानून और उद्योग मंत्री पी राजीव (P Rajeev) ने कहा कि देश का 77% निर्यात कोलंबो बंदरगाह पर निर्भर करता है। लेकिन विझिंजम बंदरगाह खुद ऐसा कर सकता है जो भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत मददगार होगा। इसलिए यह प्रोजेक्ट काफी महत्वपूर्ण है। मंत्री ने कहा कि 7 मांगों में से सभी को स्वीकार कर लिया गया। सिवाय इसके कि बंदरगाह का काम करना बंद कर देना चाहिए। इस प्रोजेक्ट के लिए किसी को बेदखल नहीं किया गया है। आखिर योजना को अंतिम चरण में कैसे रोक दिया जाय?